जौनपुर। अलविदा जुमा के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं व्यवस्थित नमाज अदा कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र एवं पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने शहर क्षेत्र स्थित प्रमुख मस्जिदों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने अटाला मस्जिद, शिया जामा मस्जिद एवं बड़ी मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि अलविदा जुमे की नमाज के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय जिससे नमाज अदा करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने नगर निकाय के अधिकारियों को मस्जिदों के आसपास विशेष साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईपीएस सृष्टि जैन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Tags
#recent
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news