विकास यादव @ नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के भटपुरा गांव के प्रधान मनोज यादव को ग्रामीण सत्ता पंचायती राज संगठन का वाराणसी मण्डल का प्रभारी नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष विवेक चन्द अवस्थी द्वारा प्रदेश की जारी की गयी सूची में उनकी कर्मठता एवं सक्रियता को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उसके निर्वहन करने का निर्देश दिया है। प्रदेश संगठन ने नवनियुक्त मण्डल प्रभारी को अनुशासित रहते हुए पूर्ण आस्था एवं निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया। प्रधान मनोज की नियुक्ति पर ब्लॉक संगठन ने उन्हें बधाई दी है। बता दें कि इसके पहले प्रधान श्री यादव को राष्ट्रीय प्रधान मुखिया सरपंच संघ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
Tags
#recent
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news