जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई का प्रतिनिधिमंडल जनपद में चल रहे बोर्ड परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं के लिए निर्धारित पांचों केन्द्रों पर परीक्षकों से मूल्यांकन केन्द्रों पर आ रही समस्याओं के संबंध में शिक्षकों से मिलकर बात किया। पता चला कि मूल्यांकन केन्द्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले प्रति शिक्षक के हिसाब से प्रतिदिन 20 रूपये व्यय भार माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित किया गया है। इसके द्वारा परिक्षकों को जलपान कराया जाना है परन्तु जनपद के पांचों मूल्यांकन केन्द्रों में से किसी भी शिक्षक को कोई जलपान नहीं कराया जा रहा है। 5 दिन मूल्यांकन के बीत गये। इस प्रकार प्रति मूल्यांकन केंद्र लाखों रूपये का जलपान की धनराशि परिषद द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। कुछ शिक्षकों ने बताया कि आर0ओ0 वाटर की भी व्यवस्था कई केन्द्रों पर नहीं है। नल से पानी भरकर ऐसे ही हजारों शिक्षकों के बीच एक-दो स्थानों पर रख दिया जाता है जो अत्यन्त ही शर्मनाक स्थिति है।
ऐसे में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई के जिलाध्यक्ष तेरस यादव एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव एवं विवेक सिंह से मिलकर तत्काल समस्या के निदान हेतु ज्ञापन दिया। चूंकि मूल्यांकन कार्य 15 दिनों तक चलना है। उसमें से 5 से 6 दिन बीत चुके हैं। ऐसी स्थिति मे प्रतिदिन के जलपान की धनराशि शिक्षकों के मूल्यांकन के पारिश्रमिक के साथ उनके खाते मे भेजा जाय। इसी क्रम में सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक ने मूल्यांकन केन्द्रों के उपनियंत्रकों को पत्र लिखकर आदेशित करने की बात की। इस संबंध मे संगठन के प्रांतीय संरक्षक रमेश सिंह ने सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद भगवती सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक पंचम मंडल वाराणसी दिनेश सिंह एवं बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव विनोद राय से टेलीफोनिक वार्ता कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया।
Tags
#recent
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news