जौनपुर। नगर के उर्दू बाजार स्थित घनश्याम दास मैरिज हॉल में लोक शक्ति उद्योग व्यापार मंडल जिला कमेटी का विस्तार किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव साहू ने कहा कि यह संगठन हमेशा व्यापारिक व्यापारियों की हितों की लिए संघर्ष करने का काम करती है। आये दिन हमेशा व्यापारिक समस्या आती रहती है जिसके लिए हमारा यह संगठन उनके हितों की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने किया जहां विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्गा प्रसाद साहू नीरज महाराज रहे। संगठन में जिला उपाध्यक्ष के रूप में शिव गोविंद साहू उप चेयरमैन मुंगराबादशाहपुर, रूपेश गुप्ता पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि खेतासराय, गणेश साहू समाजसेवी, अख्तर अली कल्याण समिति, नेहाल अहमद, राकेश श्रीवास्तव, अभिमन्यु साहू, गल्ला मंडी अचल साहू, सिराज अहमद को जिम्मेदारी दी गयी। जिला संगठन मंत्री के रूप में अमित निगम, सुबोध बरनवाल, दीपचंद मौर्य, निखिल राय, जैसेंद्र गुप्ता, अंजुम सिद्दीकी, रियाजुद्दीन अल्वी, डा. बिलाल अहमद, संकेत साहू, श्रीप्रकाश मोदनवाल, रोहित बैंकर, मनोज अग्रहरि, बृजेश यादव, रमेश कश्यप, शहाबुद्दीन अंसारी रहेंगे।इस दौरान अनवारूल हक ने कहा कि यह संगठन सभी जाति एवं वर्गों को समाहित करके बनाया गया है। यह संगठन मजबूत है। भविष्य में इसका और भी विस्तार होगा। संगठन हमेशा व्यापारी हेतु में कार्य करेगी। कार्यक्रम में 15 सम्मानित सदस्यों को स्वागत किया गया। इस अवसर पर अमरनाथ मोदनवाल, अमर सेठ, सुनील चौरसिया, सुभाष गुप्ता, आशुतोष जायसवाल, पवन सिंह, पवन जायसवाल, राज जायसवाल, मोहम्मद अफजल, मुस्ताक हसन, नौशाद अली, पिंटू अग्रहरि, कृष्ण कुमार वैश्य सहित तमाम लोग लोग मौजूद रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक संजीव साहू ने सभी लोगों का स्वागत करते हुये आभार जताया।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news