Jaunpur : प्रो. सन्तोष जी बनाये गये विधि विषय में विवि संकायाध्यकाक्ष

एसडी यादव @ जौनपुर। टी.डी. लॉ कॉलेज पीली कोठी के विधि विभाग के प्रो. सन्तोष सिंह को विधि विषय में संकायाध्यक्ष (डीन) पद पर नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति प्रो. डा. वन्दना सिंह कुलपति पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा 3 वर्ष के लिये की गयी। बता दें कि प्रो. सिंह के अन्तर्गत 10 पी. एच.डी. एवार्ड हो चुकी है। इनके विधि लेख अनेक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। कारपोरेट लॉ पर महत्वपूर्ण पुस्तक भी प्रकाशित हो चुकी है। प्रो. सिंह के अधीन वर्तमान में अनेक शोधार्थी शोध कार्य भी कर रहे हैं। विधि शिक्षण कार्य में प्रो. सिंह की उपलब्धता को देखते हुए कुलपति पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा आगामी 3 वर्षों के लिए संकायाध्यक्ष (डीन) पद पर नियुक्त किया गया। प्रो. सिंह के संकायाध्यक्ष (डीन) बनने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी जिसको लेकर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534