Jaunpur : ​करंजाकला ब्लाक संसाधन केन्द्र पर संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

विरेन्द्र यादव @ करंजाकला, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक संसाधन केंद्र में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ जहां ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी के सदस्य, प्रधानाध्यापक तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि करंजाकला सुनील यादव ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। विद्यालयों की प्रगति और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षकों, अभिभावकों और ग्राम पंचायतों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने निपुण भारत मिशन और समग्र शिक्षा अभियान के तहत चल रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सभी से शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग देने की अपील किया।
विशिष्ट अतिथि डा. गोरखनाथ पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। निपुण भारत मिशन के माध्यम से बच्चों को बुनियादी साक्षरता और गणितीय दक्षता प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए शिक्षकों के साथ अभिभावकों और समाज की सहभागिता भी जरूरी है।
इस दौरान रामकृष्ण यादव सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) करंजाकला ने भी सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। कार्यक्रम में श्रवण यादव खंड शिक्षा अधिकारी करंजाकला सहित शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। करंजाकला क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। अंत में राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता में सफल बच्चों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही ब्लॉक के दूरस्थ विद्यालयों से आए बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी उन्हें सम्मानित किया गया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534