जौनपुर। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अवगत कराया जाता है कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के दृष्टिगत जनपद के 275 डीजल/पेट्रोल पम्पों के माध्यम से डीजल, पेट्रोल की सतत् आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है। जनपद में डीजल/पेट्रोल का पर्याप्त स्टाॅक मौजूद है। 26 मार्च को विगत दिवसों के सापेक्ष अधिक मात्रा में डीजल/पेट्रोल की बिक्री हुई जिसके कारण जनपद के 17 डीजल/पेट्रोल पम्पों पर स्टाॅक समाप्त हो गया था जहां आयल कम्पनियों के माध्यम से डीजल/पेट्रोल की आपूर्ति प्रारम्भ करा दी गयी है। वर्तमान में पेट्रोल/डीजल की आपूर्ति सामान्य हो गयी है तथा उपभोक्ताओं को डीजल/पेट्रोल की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है। यह अपील है कि यह अपील अनावश्यक रूप से पेट्रोल/डीजल पम्पों पर भीड़ न लगायें तथा आवश्यकतानुसार ही डीजल/पेट्रोल प्राप्त करें। किसी भी दशा में डीजल/पेट्रोल का संग्रहण/भण्डारण करने का प्रयास न करें एवं अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अधिकारिक रूप से प्रसारित सूचनाओं का अनुसरण करें।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news