Jaunpur : ​कनोडिया सीमेंट ने प्रशांत को सौंपी 'कंक्रीट गोल्ड' की जिम्मेदारी

जौनपुर। भवन निर्माण क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके कनोडिया सीमेंट लिमिटेड ने जनपद के लिए अपने प्रतिष्ठित उत्पाद 'कंक्रीट गोल्ड' सीमेंट की डिस्ट्रीब्यूटरशिप की घोषणा कर दी है। कंपनी ने अहमदपुर स्थित के.के. इंटरप्राइजेज को अपना आधिकारिक जिला वितरक नियुक्त किया। कम्पनी प्रबंधन ने भरोसा जताया कि इनके माध्यम से जौनपुर के उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण सीमेंट की पहुंच आसान होगी। वहीं प्रोपराइटर प्रशांत यादव ने बताया कि 'कंक्रीट गोल्ड' सीमेंट केवल एक ब्रांड नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता का प्रतीक है। "कंक्रीट गोल्ड सीमेंट भारतवर्ष में निर्मित होने वाली वह सीमेंट है जिसकी तकनीक और मजबूती वैश्विक मानकों को टक्कर देती है। हमें गर्व है कि कनोडिया सीमेंट लिमिटेड ने सैकड़ों आवेदकों के बीच हमें जौनपुर की जिम्मेदारी सौंपी है।" यह सीमेंट अपनी विशेष फिनिशिंग और लम्बे समय तक चलने वाली मजबूती के लिए जानी जाती है। प्रशांत यादव ने आगे बताया कि यह उत्पाद न केवल बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए उपयुक्त है, बल्कि आम नागरिकों के सपनों के घर को भी फौलादी मजबूती प्रदान करने में सक्षम है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534