Jaunpur : ​पंचायत विकास योजनाओं को लेकर हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण

अजय पाण्डेय @ जौनपुर। जनपद के विकास खण्ड जलालपुर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए जितेंद्र मिश्र उपनिदेशक पंचायत वाराणसी मंडल ने कहा कि कार्ययोजना तैयार करते समय वंचित समुदाय, बच्चों, महिलाओं और वृद्धों को प्राथमिकता में रखकर योजना तैयार किया जाय। ब्लाक सभागार पर उप निदेशक (पंचायत) वाराणसी मंडल के मार्गदर्शन में समस्त ग्राम प्रधान, सचिव, वार्ड मेंबर सहित पंचायत सहायक का दो दिवसीय प्रशिक्षण  11 व 12 मार्च को पंचायत विकास कार्ययोजना पर किया गया।
प्रशिक्षण का शुभारंभ जितेंद्र मिश्र उपनिदेशक पंचायत वाराणसी मंडल, जगदीश प्रसाद खंड विकास अधिकारी, अभिषेक सिंह मंडलीय सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन, सुनील सिंह वरिष्ठ फैकल्टी सह प्रबंधक डीपीआरसी चंदौली, अमित सिंह सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), ग्राम प्रधान एवं पंचायत सदस्य ने दीप प्रज्वलन करके किया।
श्री मिश्र ने प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रशिक्षण में पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें ग्राम पंचायत की विकास योजना के संबंध में जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत की योजना तैयार करने के लिए ग्रामसभा की बैठक में ही कार्यों की अनुमोदन ग्रामसभा से ले लिया जाय। वार्षिक कार्ययोजना तैयार करते वक्त वंचित समुदाय, बच्चों और महिलाओं वृद्धों को प्राथमिकता में रखकर योजना तैयार किया जाय। ग्राम पंचायत को मॉडल ग्रामपंचायत के निर्माण में जो जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि अपने कर्तव्यों का यदि सही से निर्वहन करे तो किसी भी ग्राम पंचायत को मॉडल ग्राम पंचायत बनने में समय नहीं लगेगा। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक विनय दुबे एवं धनराज द्वारा पंचायत विकास योजना के निर्माण की प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया गया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534