विनोद कुमार @ केराकत, जौनपुर। अधिवक्ता व नवनिर्वाचित भाजपा सभासद के परिवार के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता अब राजनैतिक रूप ले लिया है। मछलीशहर विधायक डा. रागिनी सोनकर बुधवार को अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्रक साझा करते हुए मौजूदा सरकार पर बड़ा हमला करते हुए लिखा कि नवनिर्वाचित सभासद मंजू सोनकर को होली के दिन प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा उनके घर पहुंचकर अभद्रता की गई, जातिसूचक गालियां दी गईं। जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार दर्शाता है कि प्रदेश में दलितों के साथ अत्याचार चरम पर है। पोस्ट के माध्यम से जानकारी होते ही पीड़ित पक्ष डॉ रागिनी सोनकर का आभार प्रकट करते हुए खुशी जाहिर किया।
शिकायती पत्र में कार्यवाही की उठायी मांग
पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह को भेजे गये शिकायती पत्र में लिखा कि क्षेत्र के नाला वार्ड की निर्वाचित सभासद मंजू सोनकर पत्नी बांके लाल सोनकर के घर होली के दिन प्रभारी निरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा कथित रूप से अभद्रता कर गाली-गलौज, मारपीट व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके परिवार के सदस्यों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से क्षति पहुंचाई गई। उक्त घटना अत्यंत गंभीर एवं निंदनीय है। साथ ही यह घटना पुलिस विभाग की गरिमा के विपरीत है इस प्रकार की घटनाएं जनता में भय एवं असंतोष की स्थिति उत्पन्न करती है तथा कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है, इसलिए उक्त प्रकरण में उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों पर कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके और इस प्रकरण में यथाशीघ्र कार्रवाई करना सुनिश्चित करें जिससे जनता का उक्त अधिकारियों के खिलाफ व्याप्त आक्रोश विकराल रूप न ले सके।
पीड़ित परिवार से मिले पूर्व मंत्री
भाजपा के पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे इस दौरान उन्होंने परिवार का हाल-चाल जाना साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने का आश्वासन दिये और मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात को कही।
नगर पंचायत बोर्ड ने की बैठक, किया समर्थन
नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को आवश्यक बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित सभासद मंजू सोनकर का समर्थन करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित कर प्रकरण को अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय कार्य बताते हुए घोर निंदा करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग को उठाई।
Tags
#recent
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news