Jaunpur : ​​जिलापूर्ति अधिकारी की छापेमारी में 60 घरेलू सिलेंडर बरामद, मचा हड़कम्प

बीके सिंह @ सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार में गुरुवार की दोपहर को जिलापूर्ति अधिकारी सन्तोष विक्रम शाही ने छापेमारी किया। छापेमारी में उन्होंने गोदाम से 60 सिलेंडर बरामद किया। छापेमारी से बाजार में हड़कम्प मच गया। यह सभी सिलेंडर तीनों कम्पनी के हैं। जिलापूर्ति अधिकारी को उक्त बाजार में सिलेंडर की अवैध तरीके से रखने व बेचने की शिकायत मिली थी। सूचना मिलते ही श्री सिंह मय सहयोगियों के कल्याणपुर स्थित सीएससी पर पहुंच गये। वहां 60 सिलेंडर मिले। उन्होंने सभी सिलेंडरों को सीज कर गोदाम में भिजवाया। कार्यवाही के दौरान बाजार के व्यापारियों में हड़कम्प मचा रहा। डीएसओ श्री सिंह ने पूछने पर बताया कि सूचना पर छापेमारी की गयी। 60 सिलेंडर बरामद हुये। सभी को सीज कर दिया गया है। उच्चाधिकारियों को पूरी जानकारी दे दी गयी है। संचालक के ऊपर आवश्यक कार्यवाही अधिकारियों द्वारा की जायेगी।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534