Jaunpur : ​सड़क पार कर रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, तीन घायल

राजेश पाल @ धर्मापुर, जौनपुर। बाजार में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही दो महिलाएं घायल हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक महिला का दाहिना पैर ही टूट गया। बाइक सवार युवक भी सड़क पर गिरकर चोटिल हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर निवासी इंदु देवी (38) और रिंकू देवी (35) दोपहर के समय बाजार में सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान जौनपुर की ओर से केराकत की तरफ जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार मोहित (23) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में इंदु देवी का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया है जबकि रिंकू देवी को हल्की चोटें आई हैं। अनियंत्रित होकर गिरने के कारण बाइक सवार मोहित भी घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर के सीयूजी नम्बर पर कॉल कर के सूचना दिया जिस पर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव द्वारा तत्काल एसएसआई मंशा राम गुप्ता को भेजा गया और एसएसआई ने एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी चोरसंड भेजा जहां चिकित्सकों ने इंदू देवी और बाइक सवार मोहित कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534