Jaunpur : ​उत्कर्ष ने सिविल परीक्षा उत्तीर्ण करके परिवार का नाम किया रोशन

डा. संजय यादव/अमित सिंह @ बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के निवासी चंद्रेश मिश्रा के बड़े पुत्र उत्कर्ष मिश्रा का संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 337 में रैंक प्राप्त हुई। आईआईटी कानपुर से इन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था। उत्कर्ष की स्कूली शिक्षा बरेली जनपद से आईसीएसई बोर्ड से हुई। उत्कर्ष की माता शशिकला मिश्रा गृहणी हैं और पिता चंद्रेश मिश्रा इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी के लिए बरेली में कोचिंग सेंटर चलाते हैं। उत्कर्ष के छोटे भाई हर्ष मिश्रा भी आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किए हुए हैं। उत्कर्ष का ननिहाल जिले में नई कॉलोनी हुसैनाबाद में है। उनके नाना स्व. बीडी मिश्रा (पूर्व शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक) थे। इस चयन से इनके मामा संजय मिश्रा, धनंजय मिश्रा, विजय मिश्रा, अजय मिश्रा सहित तमाम लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुये उत्कर्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534