Jaunpur : ​पत्रकार को पितृशोक, शोक की लहर

सरपतहां, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के बसौली गांव निवासी पत्रकार सुजीत यादव के बड़े पिता बब्बन प्रसाद यादव (80) का बुधवार की शाम निधन हो गया। वह पूर्ण रूप से स्वस्थ थे लेकिन अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इलाज के लिए एक निजी चिकित्सक को बुलाया गया। चिकित्सक ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, शुभचिंतकों और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार अमिलिया घाट पर किया गया। छोटे भाई केशव प्रसाद यादव ने मुखाग्नि दी। आत्मा की शांति एवं दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। उनके पैतृक निवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए शुभचिंतकों एवं स्थानीय लोगों का तांता लग गया है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534