खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय नगर व क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने ईद की नमाज अदा कर एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद देते हुये देश में अमन-चैन की दुआ किया। शाही ईदगाह में तक़रीर मौलाना हामिद रजा और नामज़ कारी जलालुद्दीन, गुरैनी में मुफ़्ती शमीम ने नमाज़ पढ़ाया। साथ ही क्षेत्र के विभिन्न जगहों कुल 23 ईदगाहों में ईद की नमाज़ अदा की गई। नमाज के बाद सड़कों पर लोगों की चहल-पहल बढ़ गई और लोग एक-दूसरे के घर जाकर ईद की खुशियां साझा करते नजर आए। घरों में सेवईं और विभिन्न पकवानों का दौर चलता रहा। इस अवसर पर व्यवस्था के लिहाज से उपजिलाधिकारी शाहगंज कुणाल गौरव, नायब तहसीलदार शीतला सिंह, क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजित सिंह चौहान, थाना प्रभारी प्रदीप सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।
Tags
#recent
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live