Jaunpur : ​जायसवाल समाज सेवा समिति जौनपुर की चुनावी प्रक्रिया शुरू

अध्यक्ष सहित सभी पदों के अलावा 15 कार्यकारिणी सदस्यों के लिये हुआ नामांकन
जौनपुर। जायसवाल समाज सेवा समिति जौनपुर की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गयी है जिसके बाबत रविवार को नामांकन प्रक्रिया जायसवाल धर्मशाला सब्जी मण्डी में सम्पन्न हुई। इस दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, उप मंत्री, कोषाध्यक्ष, आय व्यय निरीक्षक के अलावा 15 कार्यकारिणी सदस्यों हेतु नामांकन की प्रक्रिया सम्पादित हुई। चुनाव अधिकारी इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू की देख—रेख में हुई प्रक्रिया के दौरान बताया गया कि 30 मार्च को पर्चा वापसी के पश्चात सभी वैध नामांकन पत्रों की सूची चस्पा कर दी जायेगी। साथ ही यह भी बताया गया कि आज जितना पर्चा भरा गया है, सभी प्राप्त नामांकन पत्रों की सूची जायसवाल धर्मशाला पर चस्पा कर दी गयी है। इस आशय की जानकारी सहायक चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता शुदनीपुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उक्त अवसर पर समिति से जुड़े लगभग सभी लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534