Jaunpur : पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगते ही टूटा हौंसला

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में नाबालिग से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में आरोपी के पैर में गोली लग गयी जिससे वह घायल होकर मौके पर ही दबोच लिया गया जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी दीपेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ केड़वाड़ी मोड़ पर वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वे भागने लगे। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुये फायरिंग की जिसमें एक गोली मंझनपुर निवासी आरोपी शिवम उर्फ गोलू राजभर के पैर में जा लगी। घायलावस्था में उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उसका साथी विकास यादव निवासी रामपुर नदी गांव पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक .315 बोर का अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और काले रंग की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित था और फरार चल रहा था। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। फिलहाल घायल आरोपी का उपचार कराया जा रहा है। साथ ही आगे की विधिक कार्यवाही भी जारी है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534