चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पक्का पोखरा में स्थित श्री सिद्धिदात्री शारदा शक्तिपीठ में रामनवमी पर लिटिल जीनियस प्ले स्कूल द्वारा कन्या पूजन कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नवरात्र पर आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति में छोटी-छोटी बालिकाओं को देवी स्वरूप मानकर विधिपूर्वक पूजन किया गया तथा उन्हें भोग प्रसाद अर्पित किया गया। अन्त में कन्याओं को उपहार देकर विदा किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम की विशेष आमंत्रित अतिथि खुशबू जायसवाल (अध्यक्ष लायंस क्लब शाहगंज खुशबू) ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नारी सम्मान और धार्मिक परंपराओं को सुदृढ़ करते हैं। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर दीपिका गुप्ता, रानी अग्रहरि, अंजलि अग्रहरि, सुनीता अग्रवाल, मोहिता जायसवाल, श्वेता जायसवाल, सपना जायसवाल, सपना गुप्ता, रूबी अग्रहरि, प्रीति जायसवाल, अर्चना साहू, खुशबू अग्रहरि, आशा सोनी, अनीता सोनी, कल्याणी सोनी, प्रियंका बरनवाल, डॉ. अदिति जायसवाल (फिजियोथेरेपिस्ट) सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजिका मुक्ता जायसवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news