बृजेश यादव @ खुटहन, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के इमामपुर में गुरुवार की शाम रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र "जय श्रीराम" के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया।
शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं जिन्होंने लोगों का मन मोह लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। बाजार के व्यापारी, महिलाएं, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में इस आयोजन में शामिल हुये। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इस दौरान सत्येंद्र सिंह चौकी प्रभारी खुटहन सहित थाना का फोर्स अपनी टीम के साथ मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।इस अवसर पर रोहित मोदनवाल, ठाकुर प्रसाद सिंह, विपिन अग्रहरि, चंदन अग्रहरि, आकाश अग्रहरि, सर्वजीत गौतम, रिंकू अग्रहरि, जितेंद्र मोदनवाल, मायाराम गुप्ता, अविरल सिंह एडवोकेट, सुजीत वर्मा एडवोकेट दीवानी न्यायालय, रितेश अग्रहरि, धर्मेंद्र अग्रहरी, शिवम अग्रहरी, शिवम अग्रसेन, गुड्डू चौधरी, शिव प्रसाद चौधरी, विक्की गुप्ता, गोरख अग्रहरि, सोनू अग्रहरी, सचिन चौधरी, सिपिन सिंह, शैलेश अग्रहरि, गुड्डू सिंह, सचिन गौतम, राधेश्याम अग्रहरि, ओम प्रकाश गौतम, छेदी लाल वर्मा सभासद, आनंद गौतम, जितेंद्र मोदनवाल, प्रदीप गौतम चौकीदार, संत लाल सोनी प्रधान, जय प्रकाश गौतम, अनिल चौधरी, शिवांश अग्रहरि सहित बाजार के तमाम लोग उपस्थित रहे। युवा समाजसेवी पंकज सिंह ने श्रीराम की आरती करके कार्यक्रम का समापन किया। शोभायात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का भी संदेश दे गई।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news