Jaunpur : ​जिला जनगणना समन्वय समिति की तृतीय बैठक सम्पन्न

जौनपुर। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के संबंध में प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति की तृतीय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार हुई। बैठक में सभी चार्ज अधिकारियों को हाउसलिस्टिंग  ब्लॉक क्रिएशन पोर्टल पर डिजिटल रूप से मकानसूचीकरण ब्लॉक के गठन के कार्य एवं प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाने के कार्य को अगले 3 दिवसों में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में 10,000 से अधिक गणनाकर्मियों को नियुक्त कर उनका प्रशिक्षण माह अप्रैल में किया जाना है। बताया गया कि प्रदेश में शासन द्वारा स्व-गणना के लिए 7 से 21 मई एवं मकानसूचीकरण के लिए 22 मई से 20 जून अधिसूचित की गई है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ अरुण यादव सहित अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534