बीके सिंह @ सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कॉलेज हुंसेपुर कबूलपुर में शुक्रवार को जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित स्वस्थ्य पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन के संदर्भ में बच्चों को विस्तारपूर्वक बताया गया। डा. विवेक श्रीवास्तव ने बच्चों को स्वस्थ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन के विषय में जानकारी देने के पहले मां सरस्वती के चित्र पर माल्या अर्पण दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह, जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक बिपनेश श्रीवास्तव, कार्यक्रम अध्यक्ष/प्रधानाचार्य विनय श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में बच्चों को विस्तारपूर्वक जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में डॉ हरेंद्र ने बताया कि जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम स्वस्थ पर्यावरण एवं स्वच्छ जीवन पर जो जागरूकता कार्यक्रम कराया जा रहा है। इसके माध्यम से आपको अपने विषय में क्रमबद्ध तरीके से जीवन जीने के लिए संकल्पित हो। कोई भी बच्चा अधूरी जानकारी के चलते किसी संकटग्रस्त रोग से पीड़ित ना हो और उसे सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा यदि हम पानी शुद्ध रूप से ग्रहण करें तभी हम निरोग रह सकते हैं। इसके लिए सभी लोगों के पास आरओ की व्यवस्था नहीं है। उसके लिए उबालकर पानी रखकर उसके बाद उसका सेवन करें, ताकि अपनी बहुमूल्य जीवन को सुरक्षित रख सके। इसी प्रकार से अन्य विषयों पर भी विस्तार पूर्वक बच्चों को समझाया गया।
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विपिन श्रीवास्तव ने बताया कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा जिले में जिला अधिकारी के माध्यम से यह कार्यक्रम कराए जा रहे हैं, ताकि बच्चों को जागरुक किया जा सके। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रमेश चंद्र जायसवाल, अवनीश सिंह, जिला पंचायत सदस्य आमोद सिंह, सूबेदार सिंह, सूरज मिश्रा, निशांत श्रीवास्तव सहित विद्यालय के अध्यापक अध्यापिका छात्र/छात्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवचंद प्रजापति ने किया।

Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news