जौनपुर। किराना व्यापार संघ के तत्वावधान में व्यापारियों के हितों एवं कीटनाशक लाइसेंस से जुड़ी समस्याओं को लेकर बैठक अध्यक्ष विजय अग्रहरि की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं को खुलकर रखा। बैठक का उद्देश्य व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकना रहा। इस दौरान कीटनाशक लाइसेंस से संबंधित जटिल प्रक्रियाओं और सरकारी नियमों पर विस्तार से चर्चा की गयी जहां व्यापारियों ने बताया कि लाइसेंस प्राप्त करने और उसका नवीनीकरण कराने में कई प्रकार की प्रशासनिक बाधाएं आती हैं। इससे छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस विषय पर संबंधित विभागों से सरल प्रक्रिया लागू करने की मांग उठाई गई। साथ ही अधिकारियों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न पर भी चिंता व्यक्त की गयी।
इस मौके पर अध्यक्ष विजय अग्रहरि ने बताया कि कीटनाशक लाइसेंस से संबंधित नियमों में हाल के बदलावों के कारण व्यापारियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई छोटे व्यापारी इन नियमों को लेकर असमंजस में हैं। प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जटिलता भी व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। बैठक के माध्यम से सभी बिंदुओं पर स्पष्टता लाई जाएगी। कोषाध्यक्ष गुलजारी लाल गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकने के लिए एकजुटता अत्यंत आवश्यक है।अंत में महामंत्री आशीष गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर समस्याओं का समाधान संभव है। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने किराना व्यापार संघ के सभी पदाधिकारी को महत्वपूर्ण विषय पर सार्थक चर्चा के लिए बधाई दिया और सभी पदाधिकारी और व्यापारियों को एकजुट रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संजय केडिया, मुन्ना लाल अग्रहरि, मनोज साहू, ओंकारनाथ शाह, मनोज ओमर, रोहित जायसवाल, मन्ना लाल जायसवाल, बल्लू सिंह, अंकित साहू, योगेश साहू, दरोगा जायसवाल, चंद्र प्रकाश चौरसिया, गौरव मौर्य, सुभाष मौर्य, अशोक जायसवाल, सर्वेश गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, अमित साहू, प्रशांत उपाध्याय, प्रवीण साहू आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन करते हुये महामंत्री आशीष गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news