अजय पाण्डेय @ जौनपुर। युवा बजरंग दल रामनवमी शोभायात्रा समिति द्वारा पिछले 4 दशक की परम्परा को इस बार भी कायम रखा गया। इस समिति के नेतृत्व में यमदग्नि ऋषि की तपोभूमि पर चैत्र नवरात्रि के नवमी के दिन विशालकाय शोभायात्रा निकालकर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है।
इसी को लेकर शुक्रवार को चैत्र रामनवमी पर नगर में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में हाथी, घोडा, बैण्ड—बाजा के साथ आकर्षक झांकियां शामिल रहीं जहां भगवान श्रीराम की पालकी तो आकर्षण की केन्द्र रही। श्रीराम के जयघोष से पूरा परिवेश गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा के मद्देनजर तमाम हिन्दू संगठनों द्वारा नगर में जगह-जगह तोरण द्वार बनाये गये थे। भगवा ध्वज आदि के माध्यम से शहर को सजाया गया था। श्रद्धालुगण अपने आराध्य देव की जय-जयकार के साथ पुष्प वर्षा करके रहे थे।विभिन्न स्थानों पर श्री रामलला की आगवानी करके आरती उतारी गयी। भगवान श्रीराम के दर्शन-पूजन के लिये सड़कों के किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इसके पहले शोभायात्रा अहियापुर मोड़ पर स्थित रामजानकी मंदिर से निकली जिसका शुभारम्भ अतिथिद्वय क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता आईपीएस एसं सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह ने नारियल फोड़ने के साथ ही हरी झण्डी दिखाकर किया। इसके बाद आयोजन समिति ने दोनों अतिथियों को भगवा पट्टा पहनाकर स्वागत किया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग सब्जी मण्डी, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, शाही पुल होते हुये ओलन्दगंज के कजगांव पड़ाव पहुंची। यहां बनाये गये भव्य मंच पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की आरती उतारी गयी। शोभायात्रा के मुख्य मार्ग पर नगर की प्रमुख समिति द्वारा स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं कोतवाली चौराहे पर बनाये गये कण्ट्रोल रूम से पूरे शोभायात्रा का प्रसारण किया जा रहा था। शोभायात्रा का संचालन बोल बम कांवरिया संघ के पदाधिकारियों की देख—रेख में हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ पदाधिकारी सुभाष गर्ग, श्रवण चौरसिया, विनोद केसरवानी, मुना लाल सेठ, जिलाजीत सेठ, राजकुमार, गौतम सोनी, सुधीर साहू बंम, विजय गुप्ता, अविनाश गुप्ता, मानिक चन्द्र सेठ, शिवम अग्रहरि, प्रशान्त जायसवाल, महेन्द्र सोनकर, सुधीर जायसवाल, शिव प्रसाद बिन्द, भानु जायसवाल, वैभव कसौधन, उमेश गुप्ता, बबलू मिश्रा, संजय मोदनवाल, आशीष बोस, संजय गुप्ता, संतोष सेठ, अजय सेठ, राजा अग्रहरि, सत्यम प्रजापति, अभिषेक अग्रहरि, वैभव वर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा। इसके मौके पर आये लोगों का स्वागत आयोजन समिति के अध्यक्ष रंजीत अग्रहरि ने किया। वहीं महासचिव संजीव चौरसिया ने समस्त आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news