Jaunpur : ​रामनवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी ने निकाली भव्य शोभायात्रा

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। शाहगंज कस्बे में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली हिंदू युवा वाहिनी द्वारा आयोजित शोभायात्रा में भारी संख्या में राम भक्त उपस्थित रहे राम नाम के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। लोगों ने भव्य रथ पर सवार प्रभु राम के दर्शन किए और निहाल हो गए शोभायात्रा में देश के विभिन्न महापुरुषों की झांकियां भी सम्मिलित हुई।
भव्य शोभायात्रा निकाली बीते सालों की तरह हिंदू युवा वाहिनी ने रामनवमी पर इस बार भी कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली घास मंडी चौक स्थित राम जानकी मंदिर बलिया से प्रशासन की कड़ी निगरानी में निकली भव्य शोभायात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुये वापस वहीं जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा अद्भुत ढंग से सजाये गये रथ के आगे विभिन्न वेश—भूषे में सजे घोड़े मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा घासमंडी चौक से होते हुए जेसी चौराहा पर पहुंची जहां भक्तों ने झूमते हुए पूरे नगर को राममय कर दिया। यहां से शोभायात्रा योगी नाथ तिराहा पहुंची जहां से वापस कलेक्टर गंज होते हुए वापस घास मंडी चौक पर संपन्न हुआ। रास्ते में शोभायात्रा का लोगों ने भव्य स्वागत किया व जलपान की भी व्यवस्था किया।
शोभायात्रा कार्यक्रम में आयोजन समिति के पदाधिकारी भुवनेश्वर मोदनवाल, छोटू, हिमांशु यादव, श्रीष मोदनवाल, अक्षत अग्रहरि, प्रगेश मोदनवाल, रणवीर साहू, समाजसेवी अनिल मोदनवाल, वीरेंद्र सिंह, बैद्यनाथ मोदनवाल, पवन साहू, धीरज पाटिल, अश्वनी अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534