Jaunpur : ​प्रथम पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से याद किये गये धर्मराज जी

बृजेश यादव @ खुटहन, जौनपुर। सथानीय क्षेत्र के समाजसेवी रहे धर्मराज यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर भावुक माहौल के बीच श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ जहां गांव ही नहीं, बल्कि आस—पास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और नम आंखों से उन्हें याद किया।
कार्यक्रम में उनके पुत्र आईआरएस कमिश्नर संजीव यादव और सिटी इंटरनेशनल स्कूल पिलकिछा के डायरेक्टर राजीव यादव ने पिता के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि "धर्मराज यादव सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणा थे जिन्होंने हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के लिए खड़े रहकर मिसाल कायम किया।"
वहीं उनकी पत्नी एवं पूर्व प्रमुख खुटहन श्रीमती सरजू देवी ने भावुक होते हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि "आज जो स्नेह और सम्मान लोगों ने दिखाया, वही धर्मराज जी की असली कमाई थी।" श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों की आंखें उस वक्त नम हो गईं जब उनके जीवन से जुड़े किस्से साझा किये गये। हर किसी के शब्दों में एक ही बात झलक रही थी—धर्मराज यादव जैसा व्यक्तित्व बार-बार जन्म नहीं लेता।
इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि शेरा पट्टी सुनील यादव, सचिव हरिश्चंद्र यादव, एसबीआई सीएसपी संचालक शशिधर शर्मा, प्रॉपर्टी होल्डर राम प्रकाश यादव, भारत यादव, अशोक सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान माहौल गमगीन रहा लेकिन साथ ही यह भी साफ दिखा कि धर्मराज यादव की यादें आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उनके द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों की चर्चा हर जुबान पर रही जिसने इस श्रद्धांजलि सभा को एक भावुक और यादगार क्षण बना दिया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534