Jaunpur News : देश भर में 21 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन करेंगे आक्रोशित पेंशनर्स

जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा केंद्र सरकार के पारित वित्त बिधेयक 2025 से पेंशनर्स के साथ सेवानिवृत्त की तिथि के अनुसार भेदभाव करके, वेतन आयोग के टर्म्स रिफरेन्स से पेन्शनर्स को बाहर किये जाने के विरोध मे 21 अप्रैल को देश भर में होने वाले विरोध प्रदर्शन के साथ जनपद पर होने वाले प्रदर्शन के तैयारी की समीक्षा बैठक जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में की गयी। उपस्थित पेंशनर्स एवं पदाधिकारी अपने किये गये प्रयास से सदन को अवगत कराये। जिला मंत्री कृपाशंकर उपाध्याय ने बताया कि संगठन के चलाये जा रहे पेंशनर्स हस्ताक्षर अभियान में अब तक 1800 पेंशनर्स हस्ताक्षर करके प्रधानमन्त्री भारत सरकार को भेजे जाने हेतु जमा किये हैं।

बैठक मे उपस्थित पेंशनर्स ने सामूहिक रूप से जनपद के समस्त पेंशनर्स साथियों से अपील किया कि 21 अप्रैल को प्रात: 10 बजे अधिक से अधिक संख्या मे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना-प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर आन्दोलन को सफल बनायें। बैठक में इं. राम आसरे रजक, मिठाई लाल, पलकधारी, केके तिवारी, कंचन सिह, शेषनाथ सिंह, अनिल श्रीवास्तव, इं. मदन मोहन सोनकर, राजेश श्रीवास्तव, नन्द लाल सरोज, डा. भारत यादव, राम अवध लाल, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, नरेन्द्र त्रिपाठी, रमेश, इं. प्रमोद सिंह, श्याम बिहारी सिंह, केआर सोनकर, भानु प्रताप श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह, कान्ती सिंह, महालक्ष्मी वर्मा, लाल मनी देवी आदि की उपस्थिति रही।

 

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534