Jaunpur News : लॉर्ड बुद्धा नेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम


मछलीशहर, जौनपुर।
स्थानीय क्षेत्र के सरायबीका में स्थित लॉर्ड बुद्धा नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों का हाईस्कूल में शत—प्रतिशत रिजल्ट रहा। होनहार छात्र—छात्राओं ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अनुशासन मेहनत से सफलता प्राप्त की जा सकती है। स्कूल के प्रबन्धक डा. जय प्रकाश दुबे ने बताया कि इस विद्यालय के छात्र एक दिन प्रदेश में अपना नाम रोशन करेंगे। उत्तीर्ण छात्रों में भावनेंद्र विक्रम 97%, राज यादव 96.4%, प्रथम त्रिपाठी 94%, आयुष दुबे 92%, दीपांशी यादव 91%, साक्षी मौर्य 90%, दीपांशु यादव 90, अमन शुक्ला 90, ऋषिवंजस 89.2%, कार्तिकेय पटेल 88.2%, अपेक्षा सिंह 87.6%, आर्यन श्रीवास्तव 87%, आकृति दुबे 86.2%, साक्षी जायसवाल 86%, जाह्नवी सिंह 85% हैं। वहीं प्रधानाचार्य सब्यसाची तिवारी, असिस्टेंट मैनेजर आकाश तिवारी, आनन्द मोहन उपाध्याय, डॉ विकास तिवारी सहित लाॅर्ड बुद्धा परिवार के सभी सदस्यों ने उत्तीर्ण बच्चों को बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया।

 

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534