Jaunpur News : ​प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाजार के मेले में बीएसए ने 30 नवप्रवेशी बच्चों का किया नामांकन

डा. संजय यादव @ बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के अभिनव इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाजार में बेसिक शिक्षा विभाग के मुखिया डा. गोरखनाथ पटेल द्वारा नामांकन मेले में कुल 30 नवप्रवेशी बच्चों का उनके द्वारा माल्यार्पण करके कापी, कलम व ट्रॉफी देकर बड़े ही प्यार—दुलार के साथ नामांकन किया गया।
इस मौके पर प्रधानाध्यापिका एवं राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत डा. विभा शुक्ला सहित अन्य अध्यापकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय में मौजूद काफी संख्या में अभिभावकों के साथ बीएसए द्वारा संवाद किया गया जहां अभिभावकों ने विद्यालय में हो रही पढ़ाई अनुशासन को लेकर शिक्षकों की तारीफ करते हुए अधिकारी से निवेदन किया कि इस विद्यालय को आगे बढाते हुये कक्षा 8 तक की मान्यता प्रदान की जाय जिससे हमारे बच्चे आगे चलकर इसी विद्यालय में पढ़ें और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करें।
वहीं बीएसए ने आश्वासन दिया कि आप लोगों की बातों पर जरूर विचार किया जायेगा। तत्पश्चात विद्यालय द्वारा बनवाये गये दिव्यांग शौचालय का मुख्य अतिथि की मौजूदगी में बच्चों द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। विद्यालय प्रांगण की साफ—सफाई तथा अभिभावकों द्वारा दिये गये फीडबैक पर बीएसए ने अध्यापकों आंगनवाड़ी रसोइयों सहित अभिभावकों की प्रशंसा किया। साथ ही विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन करने हेतु सुझाव भी दिया। उक्त अवसर पर वरिष्ठ लेखाकार विंध्यवासिनी उपाध्याय, प्रतिभा यादव, गार्गी त्रिपाठी, प्रियव्रत मिश्रा, एजाज अहमद, श्रीप्रकाश यादव, रीता देवी, शिक्षामित्र अरविंद यादव, आंगनवाड़ी मंजू सिंह, सीमा मिश्रा, शशिकला पांडेय, सीमा खरवार, किरन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Uploaded Image
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534