Jaunpur News : नारी शक्ति वन्दन हस्ताक्षर अभियान आयोजित

 


शाहगंज, जौनपुर। नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 अभियान के अंतर्गत फरीदुल हक़ मेमोरियल पी.जी. कॉलेज सबरहद में नारी शक्ति वंदन हस्ताक्षर अभियान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. तबरेज़ आलम ने हस्ताक्षर कर किया। साथ ही कहा कि नारी सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है और ऐसे अभियान जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर कर नारी सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त किया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के अभियान समाज में महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश चौरसिया, डॉ. अनामिका पांडेय, डॉ. शिव प्रसाद, डॉ. निजामुद्दीन, सूर्य प्रकाश यादव, डॉ. पूजा रानी, गीता देवी, नाजिया शाहिद, मुजाहिद्दीन, अद्वितीय यादव, जाहिद हसन, मोहम्मद वामिक, सानिया अमीना, अजीम अहमद, पूजा यादव, एकता चौधरी, प्रियंका, वैष्णवी, भूमि सोनी सहित अनेक छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534