Jaunpur : ​सद्भावना क्लब ने मनाया ईद मिलन समारोह

जौनपुर। सद्भावना क्लब द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हुये आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर क्लब अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद मौर्या ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर, डॉ. अलमदार नज़र, नरसिंह अवतार जायसवाल, श्रवण साहू, लालजी यादव, आशीष गुप्ता, हफीज़ शाह, निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान, सचिव हर्ष महेश्वरी, कोषाध्यक्ष विनीत गुप्ता, अधिवक्ता रविकांत जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त सदस्य अमित गुप्ता, अतीत मौर्या, असगर मेंहदी खान, प्रीतेश गुप्ता, शाहबाज खान, लोकेश जावा, चंद्रेश मौर्या, नदीम अहमद, अंश मौर्या ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन ताहिर क़ादरी ने किया। अन्त में सभी ने आपसी सौहार्द बनाये रखने का संकल्प लिया।

Uploaded Image
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534