मौका मिला तो बदलेंगे जौनपुर की तस्वीर, अखिलेश यादव से नजदीकी संबंध
जौनपुर। यूपी में जैसे-जैसे विधानसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे हर विधानसभा सीट पर भावी प्रत्याशियों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं है। हर पार्टी में भावी प्रत्याशी अपने जुगाड़ में लगे हैं। सपा, बसपा, भाजपा, कांग्रेस समेत सभी दल विधानसभा चुनाव को तैयारियां शुरू कर दिए हैं। समाजवादी पार्टी की बाद करें तो जौनपुर सदर विधानसभा सीट से टिकट मांगने वालों की लंबी लिस्ट है, वहीं अगर सपा का गठबंधन कांग्रेस से हुआ तो कांग्रेस और सपा में जो समझौता होगा उसके हिसाब से जौनपुर की सीट तय होगी। हालांकि वर्तमान में दोनों दलों से भावी प्रत्याशी राजधानी की परिक्रमा और अपने चहेते नेताओं के सम्पर्क में हैं। वहीं कुछ ऐसे भी नेता है जो सीधे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलते जुलते रहते हैं। ऐसे में जौनपुर विधानसभा सीट को लेकर पार्टी क्या निर्णय लेगी यह तो समय के गर्भ में है लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत से मिलाते हैं जो अपने काम की वजह से पहचाने जाते हैं। जी हां वो कोई और नहीं बल्कि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद आजम खान हैं। अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह जौनपुर सदर विधानसभा से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी।
सौम्य स्वभाव और सादगी के धनी व्यक्तित्व वाले नेता
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद आजम खान की बात करें तो वह बेहद सौम्य स्वभाव और सादगी के धनी व्यक्तित्व वाले नेता हैं। वो समाजवादी विचारधारा के लिए ही जाने जाते हैं और समाजवादी पार्टी के भरोसेमंद नेता हैं इसलिए पार्टी उन्हें महत्व देती है वो अपने राजनीति के शुरुआती दिनों से समाजवादी पार्टी में हैं। वो उन नेताओं में हैं जो शोर नहीं मचाते बल्कि पार्टी और जनता के लिए लगातार काम करते रहते हैं। समाजवादी पार्टी ने उन्हें कई अहम जिम्मेदारी दी। राष्ट्रीय प्रवक्ता होने के नाते वह समाजवादी पार्टी की विचारधारा को मजबूती से रख रहे हैं वहीं इससे पहले समाजवादी पार्टी ने समाजवादी अल्पसंख्यक सभा में लंबे समय तक उनको प्रदेश उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी थी जिससे प्रदेश भर के मुसलमानों को समाजवादी पार्टी से जुड़ाव को और मज़बूत किया वो बेहद मिलनसार और सॉफ्ट स्पोकन हैं जिससे जनता से सीधे जुड़ने में कामयाब हैं।
इनकम टैक्स के वकील रहे हैं मोहम्मद आजम खान
मोहम्मद आजम खान की शिक्षा दीक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय और लखनऊ विश्वविद्यालय से हुई है वो एमए और एलएलबी हैं और इनकम टैक्स के वकील रहे हैं। उन्होंने आईएएस जैसी परीक्षा में 4 बार प्रीलिम्स पास किया और इंटरव्यू भी दिया लेकिन सफल नहीं हो सके। मोहम्मद आज़म ख़ान जैसे समझदार, ईमानदार, मिलनसार और पढ़े-लिखे लोग अगर समाजवादी पार्टी से सदर विधानसभा सीट जौनपुर से प्रत्याशी बनते हैं तो समाज का हर व्यक्ति जाति-वर्ग और राजनीतिक निष्ठा से ऊपर उठ उनको वोट करेगा और समाजवादी पार्टी को सीट जीतना आसान होगा।
बाकी टिकट किसे मिलेगा? यह फैसला शीर्ष नेतृत्व का है, लेकिन ऐसा लगता है इस बार सदर विधानसभा जौनपुर को इस बार पढ़ा लिखा प्रत्याशी मिलने वाला है।

Tags
Jaunpur
Jaunpur latest news
jaunpur live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
JaunpurNews
recent