Jaunpur : ​जमीन कब्जा करने से मना करने पर मारपीट का आरोप

चौकियां धाम, जौनपुर। मां लाइन बाजार थाना क्षेत्र के छबीलेपुर लखनपुर गांव में बीते 15 मार्च को जमीन पर कब्जा करने से मना करने पर मारपीट करने के मामले में थाना पुलिस नें पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 4 नामजद व 6 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी।
जानकारी के अनुसार उक्त निवासी साक्षी पुत्री स्व. अरविन्द कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते 15 मार्च को गांव के ही आनन्द कुमार पुत्र स्व. सिकंदर जो अपने हिस्से की जमीन पर मकान बनवा लिए हैं, अब अपने भाई अरुण की शह पर प्रार्थिनी की जमीन पर खेल के मैदान व चारों तरफ सीढ़ियां बनवा रहे हैं। इतना ही नहीं, मना करने पर अपने साथियों संग मिलकर गाली गलौच व धमकी देते हुये मेरे चाचा राज को मारा—पीटा। थाना पर शिकायत लेकर गयी तो कोई सुनवाई नहीं हुई। थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 4 नामजद आनन्द, अरुण कुमार, शाबिर, जमीर सहित छः अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शीतला चौकियां चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव को सौंपी है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534