Jaunpur : ​करेंट से किशोर की हुई मौत, घर में ठीक कर रहा था बिजली

धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बारी गांव में शुक्रवार को दोपहर एक दर्दनाक हादसे में लगभग 15 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। किशोर की मौत से गांव में कोहराम मच गया। बता दें कि उक्त गांव निवासी राज यादव (15) पुत्र लाल बिहारी यादव शुक्रवार को दोपहर में घर में आई बिजली की तकनीकी खराबी को ठीक करने का प्रयास कर रहा था। दोपहर के लगभग 1 बजे इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही गिर पड़ा। हादसे के समय घर पर कोई परिजन मौजूद नहीं था।
लगभग आधे घंटे बाद कुछ परिजन जब घर पहुंचे तो राज यादव को जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। आनन-फानन में उसे निजी वाहन से सभी जिला अस्पताल ले कर आये जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राज को मृत घोषित कर दिया। मृतक का सीना करंट से झुलस गया था। किशोर के परिजन और काफी ग्रामीण भी जिला अस्पताल में जुट गए थे। परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल है।
इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। उपनिरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के कार्रवाई की जा रही है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534