सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सरपतहां थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के मद्देनजर कार्रवाई की गई।प्रभारी थानाध्यक्ष मो. जियाउद्दीन अंसारी के संयोजन में शनिवार को पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर कुल 8 पुरुष व 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में थाना क्षेत्र स्थित सवायन निवासी धीरज कुमार, उत्कर्ष आर्या, राम अनुज, शिवानंद दीक्षित अरसिया निवासी भोलेनाथ, भगवान दास, राम अचल, रामदास तथा जमदरा गांव निवासी चित्तरंजन व पूनम शामिल हैं। सभी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मो. जियाउद्दीन अंसारी, उपनिरीक्षक गिरीश मिश्रा, उपनिरीक्षक शैलेश सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव, कांस्टेबल पंकज कुमार, रिजर्व कांस्टेबल नवीन कुमार, महिला कांस्टेबल माधुरी कुमारी की प्रमुख भूमिका रही।
Jaunpur News : पुलिस कार्यवाही में 10 लोग गिरफ्तार
byJaunpur Live
-
