Jaunpur News : सम्पूर्ण समाधान दिवस में 106 शिकायतें मिलीं, 10 का मौके पर हुआ निस्तारण

 

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील परिसर स्थित सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे जहां अधिकारियों ने एक-एक करके सभी की शिकायतों को गंभीरता से सुना।

संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक मामले भूमि विवाद से संबंधित प्राप्त हुए। अधिकारियों ने मौके पर ही कुछ मामलों का त्वरित निस्तारण करते हुए फरियादियों को राहत प्रदान किया। इस दौरान कुल 106 शिकायती पत्र प्राप्त हुये जिनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष 96 मामलों को संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश के साथ भेज दिया गया।उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार संदीप सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार, खंड विकास अधिकारी रामश्री सरोज, एसडीओ विद्युत सौरभ त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534