Jaunpur News : आम तोड़ने के विवाद समेत मारपीट की 3 घटनाओं में दो महिला समेत 8 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र में मारपीट और पारिवारिक विवाद के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना अमारी गांव की है जहां आम तोड़ने के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। उक्त गांव निवासी अनिल बिन्द ने आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे उनके भाई सुरेन्द्र, सीमा पत्नी सुरेन्द्र और गायत्री पुत्री सुरेन्द्र ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पत्नी सरोज बिन्द को लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरी घटना कोटिला शाहमऊ गांव की है जहहां सीमा पत्नी जितेन्द्र गौतम ने आरोप लगाया कि रात करीब 10 बजे पारिवारिक विवाद को लेकर उनके ससुर दीनानाथ गौतम ने लाठी-डंडे, लात-घूंसों से मारपीट की तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

तीसरी घटना थाना क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर गांव के पास की है जिसमें बदलापुर थाना क्षेत्र के सलेखन पट्टी निवासी मुन्नी लाल ने आरोप लगाया कि 23 मई की सुबह मोबाइल पर सामान ले जाने के बहाने उन्हें पट्टी नरेन्द्रपुर बुलाया गया। वहां से एक युवक उन्हें खुटहन मार्ग पर सुनसान स्थान पर ले गया जहां पहले से मौजूद चार लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने मोबाइल भी तोड़ दिया। घायल ने अमित पुत्र चतुरी व लालचंद निवासी डिहिया थाना खुटहन समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि सभी मामलों मे मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534