Jaunpur News : युवक पर जानलेवा हमले का वांछित गिरफ्तार

 

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल की साइड टक्कर को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के बसौली गांव में बीते 19 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे मोटरसाइकिल से साइड टक्कर होने के बाद विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने धारदार हथियार तथा लाठी-डंडों से हमला कर युवक को घायल कर दिया। मामले में थाना सरपतहां में आरोपित के के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 190, 191(1), 109(1), 115(2), 352, 351(3) व 110 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार की सुबह भेला बस स्टैंड से आरोपी ललेश बिन्द पुत्र रामराज बिन्द निवासी बसौली थाना सरपतहां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक कमल किशोर राय, हेड कांस्टेबल ओम तिवारी तथा कांस्टेबल रतन लाल गिरी शामिल रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534