Jaunpur News : सद्भावना क्लब के शिविर में हुआ 35 यूनिट रक्तदान

जौनपुर। सद्भावना क्लब की ओर से जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया जहां मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से आयोजित शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 35 यूनिट रक्तदान किया।

क्लब अध्यक्ष विवेकानन्द मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद रजा खान, अभिनन्दन त्रिपाठी, विनीत गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष हफीज़ शाह, अखिलेश अग्रहरि, शाहबाज खान, आशीष गुप्ता, चंद्रेश मौर्या, अमन जायसवाल, दिनेश कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य लोगों ने भी रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सैफ खान ने रक्तदान को जीवन बचाने वाला महादान बताते हुये कहा कि रक्तदान से कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। 

युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील किया। क्लब अध्यक्ष विवेकानन्द मौर्या और निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद रजा खान ने कहा कि सद्भावना क्लब आगे भी समय-समय पर रक्तदान शिविर और अन्य सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा, ताकि जरूरतमंदों की मदद सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष लालजी यादव, नरसिंह अवतार जायसवाल, मधुसूदन बैंकर्स, श्रवण साहू, सचिव हर्ष महेश्वरी, कोषाध्यक्ष विनीत गुप्ता समेत क्लब के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। शिविर की व्यवस्था में प्रीतेश गुप्ता, विजय अग्रवाल, शाहबाज खान, अतीत मौर्या, मोहित मौर्या, अभिनंदन त्रिपाठी, चंद्रेश मौर्या, अखिलेश अग्रहरि, अंश मौर्या, अनंत मौर्या की सक्रिय भूमिका रही। अन्त में संयोजक प्रीतेश गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534