Jaunpur News : भीटा समतल कर रहीं 6 जेसीबी पुलिस ने किया सीज

राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर पुलिस ने की कार्यवाही

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर में कोतवाली कार्यालय के ठीक सामने शुक्रवार की रात भीटा खाते की भूमि समतल कर रही छः जेसीबी मशीन को पुलिस ने सीज कर दिया है।मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को उक्त स्थान पर आधा दर्जन जेसी बी लगाकर भीटा खाते की भूमि को समतल कर नवैयत बदलने का काम भू—माफियाओं द्वारा आरम्भ कर दिया गया जबकि उक्त आराजी की भूमि के बाबत 16 मई 2016 में पारित आदेश में तत्कालीन उपजिलाधिकारी विजय बहादुर सिंह ने भीटा खाते में समाहित करने का आदेश पारित किया था। आज भी भूमि मौके पर भीटा की शक्ल में मौजूद थी।

भाजपा नेता का आरोप है कि तहसील के एक राजस्व अधिकारी और कर्मचारियों को साजिश में लेकर भूमि की नवैयत अचानक बदल दी गई है। छः जेसीबी शुक्रवार की रात को समतल करने का कार्य कर रही थी। उक्त ने दूरभाष पर सीआरओ को सूचित किया तो उनके निर्देश पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए काम कर रही सभी जेसीबी को सीज कर दिया है।

इस बाबत पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि सभी जे सी बीएमवी एक्ट में सीज की गई है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर जेसीबी सीज करके कोतवाली में खड़ी कराई गई है। मौके पर काम भी बंद करवा दिया गया है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534