Jaunpur News : नगर में संचालित 3 अस्पतालों में लगा ताला

 

मामला अस्पताल की वैधता सम्बन्धित कागज न दिखाने का

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर क्षेत्र में शुक्रवार को प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। अस्पतालों की जांच में निकली स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 3 अस्पतालों में ताला लगा कर बंद कर दिया है, क्योंकि अस्पताल संचालक वैधता संबंधी कागज नहीं दिखा पाए तो सीएचसी के अधीक्षक डॉ अजय सिंह ने संचालन पर रोक लगा दिया है।

नगर के बरईपार रोड पर स्थित मीरा पाली क्लिनिक एवं बालाजी पाली क्लिनिक तथा प्रयागराज रोड पर स्थित कमला हॉस्पिटल पर शुक्रवार को देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ पहुंची। मौके पर उपस्थित अस्पताल स्टाफ द्वारा हॉस्पिटल के संचालन से संबंधी कागज नहीं दिखा पाये।

अधीक्षक डॉ अजय सिंह ने बताया कि मामले में अस्पताल संचालकों ने कागज दिखाने के लिए दो दिन की मोहलत ली है। इस बीच उनके अस्पताल के संचालन पर रोक लगाते हुए ताला बंद कर दिया गया है। दो दिन बाद वैध प्रपत्र नहीं दिखाने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जायेगी।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534