Jaunpur News : डीएम ने अधिकारियों संग जिला कारागार का किया निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त नहीं हुई। जिलाधिकारी ने बंदियों से संवाद करके उनका हालचाल जाना तथा उन्हें उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त किया। इसके उपरांत उन्होंने जेल अस्पताल का निरीक्षण करके भर्ती बंदियों से बातचीत करते हुये स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। बंदियों ने बताया कि समय से दवा मिल रही है। उनका उचित इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों ने पाकशाला में जाकर खाने की गणवत्ता की जांच किया। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की गम्भीर समस्या नहीं पायी गयी। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबन्द रखी जाय तथा बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जायं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रभात कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534