शाहगंज, जौनपुर। अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका में 8 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के तहत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में हरिराम, प्रभावती, गुडिया, हरगेन, उषा देवी, रीना निवासी मडवा मोहिद्दीनपुर थाना शाहगंज, सुरेश प्रजापति, रामगोपाल निवासी ताखा पश्चिम थाना शाहगंज शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक लाल मोहर, उपनिरीक्षक सुरेश चंद सरोज आदि शामिल रहे।
