Jaunpur News : ज्ञाना इण्टरनेशनल प्ले स्कूल का समर कैम्प सम्पन्न

बड़े ही भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ आयोजन

रौनक बने मिस्टर समर कैम्प एवं नैंसी मिस समर कैम्प

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित ज्ञाना इण्टरनेशनल प्ले स्कूल में आयोजित समर कैम्प का समापन हो गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा रेड कार्पेट पर किया गया। आकर्षक रैंप वॉक एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रहा जिसने सभी का मन मोह लिया। समर कैंप के समापन समारोह के मुख्य अतिथि रामलीला समिति के पूर्व अध्यक्ष हनुमान प्रसाद गुप्त रहे।

कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बालक वर्ग में रौनक एवं बालिका वर्ग में नैंसी को क्रमशः मिस्टर समर कैंप एवं मिस समर कैंप चुना गया। मुख्य अतिथि ने दोनों विजेताओं को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया।

खेलकूद प्रतियोगिता में प्ले ग्रुप वर्ग में आश्वित, दर्शिका, अथर्व, नर्सरी वर्ग में अयांश, यश्वी, अश्विक, जूनियर वर्ग में तृषा, समर्थ, ऋषिका तथा सीनियर वर्ग में रोनित, रौनक, हार्दिक ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार हासिल किया।

मदर-चाइल्ड सेल्फी प्रतियोगिता में विवान, नमन एवं कियारा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं तक्ष्वि को ज्ञाना लिटिल स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया। बेस्ट ड्रेस अप प्रतियोगिता में अथर्व, रक्षित, समर्थ, श्रेयांश, प्रियांशी, आश्वित एवं विवान को सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि हनुमान प्रसाद गुप्त ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. राजकुमार मिश्र ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समर कैंप के सफल आयोजन हेतु आयोजक मंडल की प्रशंसा किया। विद्यालय के निदेशक दिवाकर मिश्र ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुधांशु श्रीवास्तव उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या डॉ. अनामिका मिश्रा ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु समस्त विद्यालय स्टाफ की सराहना किया। समर कैंप को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ रागिनी, ज्योति, स्नैना, रिशु, मंजू, रीमा, अजय आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534