Jaunpur News : बियर का पैसा मांगने पर स्कार्पियो सवार मनबढ़ों ने सेल्समैन को पीटा

सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के बंदीपुर सिरकोनी में स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान पर शनिवार की रात को सेल्समैन को बियर का पैसा मांगने पर स्कार्पियो सवार मनबढ़ों ने पीट दिया। बीच—बचाव करने गए दुकान के अनुज्ञापी पर ईंट से हमला करने का प्रयास किया। दुकान पर पथराव करके मनबढ़ भाग गये।

जानकारी के अनुसार अनुज्ञापी शुभम जायसवाल अपने सेल्समैन विनय सिंह के साथ बैठकर हिसाब कर रहे थे। उसी समय एक काले रंग की स्कार्पियो से 3—4 की संख्या में मनबढ़ युवक पहुंच गये। उन्होंने सेल्समैन से बियर मांगा। सेल्समैन ने बियर निकालकर काउंटर पर रख दिया। एक युवक ने बियर उठा लिया। सेल्समैन को पैसा दिए जब वह जाने लगा तब सेल्समैन दुकान से बाहर निकल कर पैसा मांगने लगा। उसने सेल्समैन को पैसा भी नही दिया और थप्पड़ से मार दिया।

यह देख अनुज्ञापी शुभम जायसवाल बाहर निकलकर आ गया। उसने जब उक्त मनबढ़ युवक को रोकने का प्रयास किया तो एक युवक उसके ऊपर ईंट से हमला करने के लिए दौड़ा लिया। उसके बाद दुकान पर पथराव करते हुए स्कार्पियो लेकर धमकी देते भाग गये। घटना के बाद वहां मौजुद लोगों में दहशत व्याप्त हो गयी। शुभम ने बताया कि बियर का पैसा मांगने पर उन लोगों ने सेल्समैन को मारा। मुझे बीच—बचाव करने जाने पर ईंट लेकर दौड़ा लिया। उन लोगों ने धमकी भी दिया।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534