Jaunpur News : महिला बिल को लेकर भाजपाई आक्रोशित, निकाली जनोक्रोश रैली

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के परासिन गांव में शनिवार को महिला जन आक्रोश कार्यक्रम हुआ जहां महिलाओं ने आक्रोश जाहिर किया। रैली में दर्जनों की संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। रैली के माध्यम से उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि महिला बिल पास न होने से कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। इसी को लेकर में जिले में तमाम स्थानों पर जगह-जगह महिलाओं द्वारा आक्रोश कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर गंभीर पहल की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, मण्डल अध्यक्ष चिन्ताहरण शर्मा, महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष सन्दीप जायसवाल, उपाध्यक्ष शुभाकंर चौहान सहित तमाम मातृ शक्तियां उपस्थित रहीं।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534