Jaunpur News : जनपदस्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

 

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में जनपदस्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन और समीक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां उन्होंने जनपद में संचालित समस्त गो आश्रय स्थल की व्यवस्था के बारे में समीक्षा करते हुये निर्देशित किया कि सभी गौशालाओं में गोवंशों को हीट वेव से बचाने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, चारा और पानी की पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए। गोवंशो को नियमित संतुलित आहार और पर्याप्त मात्रा में ताजा पानी पिलाना चाहिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि दान और क्रय द्वारा संग्रहित भूसे का सही मात्रा में एवं समुचित उपयोग होना चाहिए तथा सभी गौशालाओं में भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही कहा कि गौशाला में सभी अभिलेख निर्धारित प्रारूप पर भरे होने चाहिए तथा पूर्ण होना चाहिये। पशु चिकित्सा अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह नियमित गौशालाओं का भ्रमण करते रहेंगे तथा समस्त मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। गौ आश्रय स्थल पोर्टल पर समस्त सूचनाओं नियत टाइम और समय पर अपडेट करते रहेंगे। गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा मिले, इसका ध्यान रखेंगे तथा सभी चारागाहों की भूमि पर नेपियर सहित अन्य मौसमी हरे चारे की बुवाई अवश्य करवाएंगे। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि किसी भी गौशालाओं में अनियमितता पाये जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. ओ0पी0 श्रीवास्तव, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, एनजीओ, एफपीओ गौशाला संचालक उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534