Jaunpur News : 30 मई तक गड्डा खुदान कार्य पूर्ण कर लिया जाय: डीएम

 

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में जिला पौधरोपण, जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई जहां उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि 30 मई तक गड्ढा खुदान का कार्य पूर्ण कर लिया जाय तथा ब्लाक स्तर पर पौधरोपण की तैयारियों हेतु समस्त ब्लाकों पर एक कार्यशाला आयोजित किया जाय।

इस मौके पर वर्ष 2026 पौधरोपण महायज्ञ अभियान में वन विभाग सहित अन्य विभागों को निर्देशित किया कि पौधरोपण महायज्ञ को सफल बनाने हेतु अपने क्षेत्रों के सांसद, विधायक, एमएलसी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण से सम्पर्क पौधरोपण करके कार्यक्रम का प्रारम्भ किया जाय। समस्त अन्य विभागों को निर्देशित किया कि पौधरोपण स्थलों का मिट्टी की जॉच अवश्य करा लें। मिट्टी की पी०एच० मानक के अनुसार प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाय। एक स्थल पर कम से कम 1500 से 2000 पौधों का रोपण किया जाय। पौधों की सुरक्षा हेतु तार बाड लगाने हेतु निर्देशित किया जिससे पौधों का जीवित रख जा सकता है। गौशालाओं पर छायादार वृक्षों का रोपण किया जाय।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, परियोजना निदेशक के0के0 पांडेय, डीएफओ प्रमिला जी, डीडीओ सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534