Jaunpur News : डीएम ने कृषि भवन के गौशाला का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. बीती रात कृषि भवन स्थित गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भीषण गर्मी के दृष्टिगत गौशाला में पशुओं के लिये शेड, भूसा, हरा चारा एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किया। साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशाला में पानी, भूसा एवं हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था रहनी चाहिए। गौशाला में नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए पशु चिकित्साधिकारी को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपजिलाधिकारी संतवीर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पवन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण, गौशाला के केयर टेकर उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534