Jaunpur News : खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों से पद्म पुरस्कारों के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित

सिद्दीकपुर, जौनपुर। भारत सरकार द्वारा आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2027 को खेल से संबंधित क्षेत्र में ख्याति प्राप्त महानुभावों जिन्होंने देश का प्रतिनिधित्व ओलम्पिक, विश्व चैम्पियनशिप, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगितायें, राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उपलब्धियां अर्जित की हों तथा खेल के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया हों, पद्म पुरस्कारों (पद्म विभूषण/पद्म भूषण/पद्मश्री) के लिए आवेदन आमंत्रित किया जाता है। इच्छुक महानुभाव अपने व्यक्तित्व एवं कृतिव्य के सम्बन्ध में साईटेशन निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन 25 मई तक जिला खेल कार्यालय जौनपुर (इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर) अथवा 28 मई तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी (डाॅ0 सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा) में प्रमाण पत्रों सहित उपलब्ध करा सकते हैं। अधिक जानकारी एवं साइटेशन का प्रारूप जौनपुर अथवा वाराणसी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। उक्त के अन्तर्गत ख्यातिप्राप्त खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल प्रोत्साहन से जुड़े व्यक्ति अथवा खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अन्य महानुभाव आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार के सांस्कृतिक विभाग की वेबसाईट पर देख सकते हैं। इस आशय की जानकारी चन्दन सिंह क्रीड़ा अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534