Jaunpur News : दूल्हा हत्याकाण्ड के दोषियों के घर बुलडोजर चलाया जाय: रामधनी


पीड़ित परिवार को 25 लाख रूपये मुआवजे की मांग
खेतासराय, जौनपुर। भारतीय मानव समाज पार्टी के नेता रामधनी बिन्द ने मंगलवार को बडऊर गांव पहुंचकर मृतक दूल्हे आजाद बिन्द के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात करते हुये संवेदना व्यक्त किया। इस दौरान परिजनों का दर्द और प्रशासन के प्रति आक्रोश साफ दिखायी दिया।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी मांग करती है कि जिस तरह प्रदेश में अन्य अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाकर न्याय का संदेश दिया जाता है, उसी प्रकार आजाद बिन्द के हत्यारों के अवैध ठिकानों पर अविलम्ब बुलडोजर चलाया जाय। साथ ही पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुये सरकार तत्काल 25 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा प्रदान करे। वहीं इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाय, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिल सके।
श्री बिन्द ने बताया कि बीते 1 मई को अपनी बारात लेकर निकले आजाद की सरेराह हत्या कानून व्यवस्था की विफलता का प्रमाण है। अपराधियों के हौसले इतने बुलन्द हैं कि उन्हें पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है। सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। यदि दोषियों पर कड़ी कार्यवाही नहीं हुई तो भारतीय मानव समाज पार्टी चुप नहीं बैठेगी। सड़कों पर उतरकर उग्र आन्दोलन करने को बाध्य होगी। साथ ही उन्होंने चेतावनी दिया कि आजाद के परिवार को न्याय मिलने तक यह लड़ाई जारी रहेगी।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534